झांसी: सीपरी बाजार क्षेत्र के कुएं में गिरा युवक, पुलिस ने बचाई जान, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2024 सोमवार को एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीपरी बाजार क्षेत्र में एक लड़का, जिसका नाम फिरोज है, वह कुएं में कूद गया था। सूचना पर पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने किसी प्रकार फिरोज को बचाया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी फैमिली प्रॉब्लम से परेशान था, इसलिए उसने यह कदम उठाया था।