अनूपगढ़: सरपंचों ने एसडीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन, बुधवार को वाटर वर्क्स की टंकियों पर चढ़कर करेंगे विरोध
अनूपगढ़ एसडीएम ऑफिस में आज सोमवार दोपहर 3 बजे सरपंचों ने बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सरपंच के प्रशासन में चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बुधवार को सभी सरपंच अपनी ग्राम पंचायत में वाटरवर्क्स की टंकी पर चढ़कर विरोध करेंगे। सरपंचों ने मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम कार्यालय की दीवार पर चस्पा कर दिया।