डुमरांव: ऑटो ड्राइवर ने खुद गायब की दवा की पेटियां, लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाने पर नया भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Mar 8, 2026 नया भोजपुर थाना क्षेत्र में दवा लूट की कथित घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल पर डमी जांच और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने यह साबित कर दिया कि लूट की पूरी कहानी मनगढ़ंत थी। इस मामले में टेंपू चालक को रविवार की दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर एक पेटी दवा भी बरामद की गई है।