रूपवास: रूपवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
रूपवास क्षेत्र में NH-123 पर गांव जरैला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई कुंजबिहारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।