महवा: मंडावर रेलवे फाटक 82 मरम्मत के लिए 36 घंटे बंद, कई गांवों के नागरिकों को हो रही परेशानी, गढ़ी-अलवर फाटक से गुजर सके
मंडावर-महुवा रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 82 मरम्मत कार्य के कारण 36 घंटे के लिए बंद । यह फाटक सतानंद कॉलोनी, मंडावर रोड पर स्थित है। फाटक मंगलवार सुबह 6 बजे से 3 दिसंबर, बुधवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। इस बंद के कारण करीब दो दर्जन गांवों के वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है ।