भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में हीटवेव अलर्ट, तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
भीलवाड़ा में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होगी और पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।