गुरूर: गुरुर तहसील के रेड जोन में भूजल संरक्षण के उद्देश्य से 40 हजार ट्रेंच का हुआ निर्माण
Gurur, Balod | Jun 11, 2026 केंद्रीय भूजल सर्वेक्षण की टीम ने गुरुर तहसील को रेड जोन की श्रेणी में रखा है। ऐसे मे भूजल स्तर को सुधारने के लिए शासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत तथा वन विभाग के माध्यम से गुरूर तहसील मे अब तक 40 हजार से अधिक ट्रेंच का निर्माण किया जा चुका है।