Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image

मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में गुरुवार से 7 दिवसीय सिविल डिफेंस क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी के मुख्य आतिथ्य तथा रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई के विशेष आतिथ्य में हुआ। प्रशिक्षण में जिले के 150 सिविल डिफेंस स्वयंसेवक सहभागिता कर रहे हैं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री आर.पी. मीना ने सिविल डिफेंस के उद्देश्य, संगठनात्मक संरचना, दायित्वों एवं नागरिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण के प्रति अनुशासन एवं समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में एसडीईआरएफ इंदौर के कंपनी कमांडर श्री अश्विन चौधरी ने प्रतिभागियों को आपदा एवं उसके विभिन्न प्रकार, आपदा प्रबंधन की अवधारणा, आपदा प्रबंधन में सिविल डिफेंस की भूमिका तथा आपदा की स्थिति में स्वयंसेवकों के कर्तव्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री अभिषेक चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षित सिविल डिफेंस स्वयंसेवक किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन के महत्वपूर्ण सहयोगी होते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, नागरिक सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। Jansampark Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
--
मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
---
      कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम स्तर पर मुनादी कराई जाए तथा विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के नोडल अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में रहकर शिविरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें, आमजन से संवाद स्थापित करें तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
     उन्होंने अभियान के दौरान स्थापित कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#janvishwasabhiyan2026 #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान 
Jansampark Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश -- मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन तक पहुंचे योजनाओं का लाभ --- कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम स्तर पर मुनादी कराई जाए तथा विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के नोडल अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में रहकर शिविरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें, आमजन से संवाद स्थापित करें तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अभियान के दौरान स्थापित कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। #janvishwasabhiyan2026 #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान Jansampark Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

साध्वी ऋतंभरा जी ने बताया, धार भोजशाला का सत्य
#dharnews #bhojshala #hindutemple #ऋतंभरा #supremecourt

साध्वी ऋतंभरा जी ने बताया, धार भोजशाला का सत्य #dharnews #bhojshala #hindutemple #ऋतंभरा #supremecourt

Dhar, Dhar | Aug 6, 2026

धार में 24वा वर्ष -निः शुल्क धुआँधार कावड़ यात्रा महेश्वर से धारेश्वर दिनांक - 06 अगस्त से 10 अगस्त तक 
#dharnews #breakingnews #latestnews #maheshvar

धार में 24वा वर्ष -निः शुल्क धुआँधार कावड़ यात्रा महेश्वर से धारेश्वर दिनांक - 06 अगस्त से 10 अगस्त तक #dharnews #breakingnews #latestnews #maheshvar

Dhar, Dhar | Aug 6, 2026