फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र से शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, दोनों पर कुल 65 मामले हैं दर्ज
Phulwari, Patna | Oct 17, 2024 शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने फुलवारी के बेऊर थाना क्षेत्र से दो बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 10:15 में इस बात की जानकारी दी है। इन दोनों गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है। इन दोनों अपराधियों 65 मामले दर्ज है।