फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र के साईंचक के पास से हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
Phulwari, Patna | Oct 16, 2024 बेऊर थाना क्षेत्र के साईंचक के पास से बेऊर थाने की पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 5:00 बजे फुलवारी शरीफ एसडीपीओ सुशील कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे मामले में पहले भी जेल जा चुका है।