फुलवारी: पटना एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने की भूख हड़ताल, पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों का किया समर्थन
Phulwari, Patna | Oct 16, 2024 एम्स पटना रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पश्चिम बंगाल में भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टर के साथ एकजुटता में न्याय और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षित कार्य स्थल की मांग को लेकर एक प्रतीकात्मक भूख हड़ताल का आयोजन किया। यह विरोध देश भर में चल रहे आंदोलन का हिस्सा है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे संगठन ने प्रदर्शन भी किया।