जमुई: निजुआरा गांव से उत्पाद विभाग ने 2 डिलीवरी ब्वाय को किया गिरफ्तार, 2 बोतल अंग्रेजी शराब और बियर का एक केन बरामद
Jamui, Jamui | Jan 12, 2025 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान रविवार की रात करीब 9:00 बजे ख़ैरा प्रखंड के निजुआरा गांव से दो डिलेवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 750 ml का दो बोतल अंग्रेजी शराब और बियर का एक केन बरामद कर बाइक को जब्त किया गया है।