जमुई: जमुई जिले में 15 से 21 जनवरी तक होगा भूकंप सुरक्षा सप्ताह का आयोजन
Jamui, Jamui | Jan 12, 2025 बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जमुई जिले में 15 से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा रविवार की दोपहर 3 बजे जारी निर्देश के आलोक में शिक्षा विभाग के प्रशासी पदाधिकारी द्वारा डीईओ एवं डीपीओ समग्र शिक्षा को कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर निर्देश जारी किया