जमुई: जिला विधिज्ञ संघ महासचिव ने 16 जनवरी से होने वाली कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जताई चिंता
Jamui, Jamui | Jan 12, 2025 जिला विधिज्ञ संघ जमुई के महासचिव अमित कुमार ने आगामी 16 जनवरी से होने जा रही कर्मचारी गण के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रविवार की शाम कोर्ट स्थित अपने कार्यालय में 6 बजे चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर समय पर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने इनकी जायज मांगों को नहीं माना तो पूरे राज्य का न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा।