जमुई: चरघरा में आज़ाद क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन डॉ. नीरज साह ने किया, कहा- स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक है
Jamui, Jamui | Jan 12, 2025 जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरघरा में आजाद क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का शुभारंभ रविवार की दोपहर बाद 2:30 बजे समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज साह द्वारा फीता काट कर किया गया। उंसके बाद लोगों ने डॉक्टर नीरज साह का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाए।