बिहारीगंज: बकरीद पर शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की चेतावनी
बिहारीगंज थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। एसडीएम पंकज कुमार घोष ने लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और भड़काऊ वीडियो साझा नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने की अपील की।