बकावंड: बस्तर के एसडीएम गगन शर्मा को बकावंड का अतिरिक्त प्रभार, मनीष वर्मा को जगदलपुर का एसडीएम नियुक्त किया गया
*बस्तर।* जिला प्रशासन में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार *मनीष वर्मा* को जगदलपुर का नया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व SDM नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान में बस्तर अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व *गगन शर्मा* को *बकावंड का अतिरिक्त प्रभार* सौंपा गया है।