बिंदकी: बिंदकी में हुई श्री रामलीला कमेटी की बैठक, 18 से 22 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार की शाम 5 बजे से श्री रामलीला कमेटी बिंदकी की एक बैठक अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारी पर चर्चा करके मौजूद लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 20 अक्टूबर को रावण का वध होगा