कसिया: धोकरहा में विकास कार्यों की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के पत्नी पर हमला, पीड़िता ने की शिकायत
बरवापट्टी थाने के गांव धोकरहा में ग्राम प्रधान के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की शिकायत करने पर ग्राम प्रधान के द्वारा शिकायतकर्ता के पत्नी के ऊपर हमला कर मारने पीटने का आरोप लगा पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित पक्ष ने बरवापट्टी पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई नहीं करने की बात एसपी से कही है।