कसिया: फुलवापट्टी में केले की खेती देखने पहुँचे डीएम व सीडीओ, उद्योग के रूप में विकसित करने की कही बात
कुशीनगर के डीएम उमेश मिश्र सीडीओ गुंजन द्विवेदी के साथ कसया तहसील के गांव फुलवापट्टी (कुड़वा दिलीपनगर) में 100 एकड़ में फैले केले की खेती को देखने पहुँचे। डीएम ने किसानों से बात कर केले की खेती करने के तरीके, खेती में लगने वाले लागत, उत्पादन और बाजार में खपत तक की जानकारी ली। फिर इसे उद्योग के रूप में विकसित करने की बात कहीं।