कसिया: तमकुहीराज पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तमकुहीराज थाने के एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त धनेश कुमार पांडेय पुत्र बीरबल पांडेय निवासी रामपुर राजा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।