कसिया: विशुनपुरा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
विशुनपुरा थाने की पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा रामसहाय चौहान ने पुलिस टीम के साथ सामूहिक दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त जुमराती अंसारी पुत्र शाहबुद्दीन, फैसल उर्फ मेंहदी हसन पुत्र कासिम अली व आरिफ रजा पुत्र समीउल्लाह निवासी नगर पंचायत दुदही को गिरफ्तार किया है।