कसिया: केला उद्योग के समवर्धीकरण व विस्तारीकरण के दृष्टिगत डीएम ने सीडीओ के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
केले की खेती को विकसित करने के उद्देश्य से डीएम व सीडीओ ने तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर में स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। डीएम उमेश मिश्र व सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने केले के तने के रेसे से बनने वाले उत्पादों जैसे चटाई, खिलौना, टोपी, फुटवियर, कैप, बोर आदि का अवलोकन किया। उन्होंने इसे लघु उद्योग के रूप में विकसित करने और प्रशिक्षण की जानकारी ली।