कसिया: पटहेरवा पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दुष्कर्म आदि के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पटहेरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटहेरवा थाने के एसओ राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म आदि के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र रमेश यादव निवासी धुरिया हाता नौका टोला थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।