टिकारी: विधायक ने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात की, विकास कार्यों के साथ समस्याओं के समाधान का दिलाया विश्वास
Tikari, Gaya | Nov 30, 2025 गुरुआ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक उपेंद्र प्रसाद ने रविवार संध्या परैया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण किया। जहां स्थानीय कार्यकर्ता के साथ ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या की जानकारी ली। विधायक ने विकास कार्यों को गति देने के साथ विभिन्न समस्या को दूर करने का विश्वास सभी को दिलाया। BJP नेता विनोद सिंह, राकेश शर्मा, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।