कटंगी: लखनवाड़ा के पास अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर वृद्ध महिला के दोनों पैर टूटे
कटंगी-वारासिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम लखनवाड़ा के नजदीक अज्ञात कार ने एक बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध महिला के दोनों पैर टूट गए। सड़क हादसे के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल महिला को संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल कटंगी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने एंबुलेंस में ही घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया।