कटंगी: नंदलेसरा में किसान के खेत से मोटर पंप चोरी, किसान ने कंटगी थाने में शिकायत कराई दर्ज
कटंगी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नंदलेसरा में एक किसान के खेत से अज्ञात चोर से मोटर पंप चोर की वारदात को अंजाम दिया है।पीड़ित किसान ने बुधवार को कटंगी थाना पहुंचकर मोटर चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। किसान रामरतन राहंगडाले ने बताया कि सोमवार की दोपहर में खेत से मोटर पंप चोरी हुआ है। किसान ने गांव के ही अन्य किसान साहिद अली से मोटर पंप मांग कर लाया था।