कटंगी: अर्जुनी सरपंच पर ग्रामीण ने मानहानि का दावा करने की दी चेतावनी
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत अर्जुनी के सरपंच विनोद कुमार गढ़पाण्डे पर गांव के ही एक व्यक्ति देवेन्द्र पारधी ने मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी है। दरअसल, अर्जुनी पंचायत के 05 ग्रामीणों ने पंचायत में सूचना का अधिकार के तहत आवेदन लगाकर विभिन्न कार्यो और हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी मांगी थी। जिस पर पंचायत ने 3 आवेदकों को जानकारी दी थी।