कटंगी: एसडीएम और एसडीओपी ने कटंगी तहसील क्षेत्र की देशी-विदेशी शराब दुकानों के स्टॉक का किया निरीक्षण
01 अप्रैल से नए ठेकेदारों को देशी-विदेशी शराब दुकानें आवंटित की जा चुकी है। कटंगी तहसील क्षेत्र की सभी शराब दुकानों का एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, एसडीओपी माणिक मणि कुमावत, तहसीलदार छवि पंत, थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले, नायब तहसीलदार महेश कुमार सोलंकी और आबकारी वृत प्रभारी ने स्टॉक निरीक्षण किया। दरअसल, कटंगी विदेशी शराब दुकान यथावत पुराने ठेकेदार को ही है।