कटंगी: कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बालाघाट जिले में मतदान होना है. जिसके चलते राजनीतिक दल और प्रत्याशी मतदाताओं से सतत संपर्क कर रहे है ताकि अपनी जीत सुनिश्चित कर सकें। वहीं दुसरी तरफ प्रशासन भी शत-प्रतिशत मतदान कराएं और मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने कई तरह के आयोजन करवाया रहा है।