घोड़ाडोंगरी: गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर धाराखोह नदी के विसर्जन स्थल का एसडीओपी एवं सीएमओ ने किया निरीक्षण
गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को धाराखोह नदी के विसर्जन स्थल का एसडीओपी रोशन कुमार जैन एवं नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ के एस उइके ने निरीक्षण किया। इस दौरान विसर्जन स्थल पर साफ सफाई,लाइटिंग, गोताखोर सहित अन्य व्यवस्थाए देखी। सीएमओ के एस उइके ने बताया कि गणेश विसर्जन को लेकर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा धाराखोह नदी पर व्यवस्था की गई है।