सहसवान: सहसवान कोतवाली क्षेत्र के होतीपुर के जंगल से अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया, कार्रवाई शुरू
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रात दिन खनन माफिया हाबी है। सहसवान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होतीपुर के जंगल से अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा है। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया तीन से चार ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है। और मामले में कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है की दिन रात खनन माफिया हावी है। जिससे आए दिन खनन की शिकायत में होती रहती है।