सुसनेर: पांच पुलिया पर फर्जी मतदान करते युवक को पकड़ा गया, विधायक बापू ने भाजपा पर आरोप लगाए
सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मतदान के दौरान पांच पुलिया मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान की कोशिश का मामला सामने आया। दोपहर 1 बजे एक युवक को कथित तौर पर फर्जी वोट डालने जाते हुए पुलिस ने विधायक भेरोसिंह परिहार बापू की मौजूदगी में पकड़ लिया। घटना के बाद विधायक बापू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के वोट से डरकर फर्जी वोट डलवाने की कोशिश कर रही है।