बीघापुर: बक्सर में चंद्रिका मंदिर में हुई चोरी के मामले में एसओजी टीम लगाई गई, जल्द हो सकता है घटना का खुलासा
बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर में चंद्रिका देवी मंदिर में चोरी के मामले में एसओजी लगाई गयी है। शनिवार सुबह 05 बजे चोरी की जानकारी हुई थी। चोर मन्दिर में रखा दान पात्र उठा ले गए थे जिसमें करीब 40 हजार रुपये हो सकते है। घटना मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने फिलहाल अभी तक सीसीटीवी फुटेज साझा नही किया है।