बीघापुर: बीघापुर के कैलांव में पूर्व प्रधान की तहरीर पर वर्तमान प्रधान पति समेत 3 पर दर्ज हुआ केस
बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलांव में वर्तमान प्रधान के कार्यों की पूर्व प्रधान द्वारा जांच कराई जा रही थी, जांच के दौरान मारपीट हो गई। पूर्व प्रधान ने थाने में तहरीर देकर वर्तमान प्रधान पति सहित तीन लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर गढ़ेवा निवासी प्रभात कुमार पुत्र केदारनाथ में थाने में तहरीर दी है।