बीघापुर: पाटन कस्बे में अनुसूचित जाति की बस्ती का नाम बदला, मुख्यमंत्री योगी के कार्यों से प्रभावित होकर रखा 'योगी नगर'
कस्बा पाटन में अनुसूचित जाति बहुल बस्ती के लोगों ने नए साल पर ल अपने मोहल्ले का नामकरण किया है। स्थानीय लोगों ने मोहल्ले का नाम योगी नगर रखा और शिलापट भी लगाया। कस्बा पाटन में तकिया रेलवे स्टेशन के पास लंबे समय से अनुसूचित जाति के लगभग 100 लोग रह रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर नाम रखा।