बीघापुर: पाटन के प्रधान प्रतिनिधि ने 1600 महिलाओं को सम्मानित किया, हर घर की बेटी की शादी में 11 हजार देने की घोषणा
पाटन ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौधरी ने रविवार दोपहर करीब 02 बजे महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम किया है। पाटन ग्राम सभा के पाटन, तकिया , अहिरनखेड़ा, ठाकुरजीवनखेड़ा, योगी नगर, ब्रह्मदेवखेड़ा की करीब 1600 महिलाओ को अंगवस्त्र (गर्म शॉल) देकर सम्मानित किया है। साथ ही प्रधान प्रतिनिधि ने आज के इस कार्यक्रम में एक बड़ी घोषणा की है ।