बीघापुर: लाखों भक्तों के आस्था के केंद्र, बक्सर के चंद्रिका मंदिर में हुई चोरी
लाखों लोगों के आस्था के केंद्र बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित सिद्धपीठ धाम चंद्रिका देवी मंदिर में बीती रात चोरी हुई है। घटना रात करीब 02 बजे की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष मोहित दुबे ने पुलिस से चोरी की लिखित शिकायत की है। शनिवार सुबह करीब 05 बजे चोरी की जानकारी हुई है। मंदिर में रखा दान पात्र चोरी हुआ है।