बंजरिया: बुढ़वा नासी पर बने पुल का सम्पर्क पथ न बनने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, प्रतिवर्ष श्रमदान से हो रही मरम्मत
चैलाहा फुलवार मुख्यपथ के बुढ़वा नासी पर ₹3 करोड़ की लागत से बना पुल सम्पर्क पथ के अभाव में बेकार पड़ा है। स्थानीय दीपू श्रीवास्तव व अर्जुन ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य पिछले वर्ष पूरा हो गया। लेकिन तीन लोगों की निजी जमीन का मुआबजा नही मिला जिसके कारण सम्पर्क पथ नही बनने दिया। पिछले एक वर्षो से भूअर्जन विभाग भूमि अधग्रहित कर भुगतान का आश्वासन देते आ रही है।