जमुई: जमुई को मिली वंदे भारत की सौगात, 15 मई से स्टेशन पर होगा ठहराव, सांसद अरुण भारती ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | May 12, 2026 जमुईवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शुक्रवार 15 मई 2026 की सुबह ठीक 09:45 बजे से पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई रेलवे स्टेशन पर आधिकारिक ठहराव शुरू होने जा रहा है। इसकी जानकारी मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जमुई लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर दी।