भीलवाड़ा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति भंग के मामले में 12 गिरफ्तार, विभिन्न मामलों के 3 वांछित आरोपी भी दबोचे गए
भीलवाड़ा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने शनिवार को व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति भंग करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को भी दबोच लिया गया।