महरौनी: महरौनी में संचालित गेहूं क्रय केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, केंद्र प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई द्वारा गेहूं क्रय केंद्र, महरौनी का औचक निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने केंद्र की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए केंद्र संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के लिए पेयजल, बैठने एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।