राजगढ़: ब्यावरा में 100 फीट ऊंचे पोल पर लहरा रहा था फटा तिरंगा, नगर पालिका ने उतरवाया
ब्यावरा शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौराहे पर गत दिनों नगर पालिका के द्वारा 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया था। जो हवा के कारण फट गया। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे करीब जानकारी लगने के बाद नगर पालिका के द्वारा तिरंगे को नीचे उतराया गया। नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद ने बताया कि इसकी जगह दूसरा नया तिरंगा लगाया जाएगा।