गुना नगर: लापरवाही पर कलेक्टर ने पनवाडी हाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारी को किया निलंबित
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाडी हाट ब्लॉक आरोन में पदस्थ LHB श्रीमती सुषमा कुजूर को निलंबित किया है। 15 मई को दी जानकारी में प्रसूति कार्य में लापरवाही अनुशासनहीनता की 17 अप्रैल 2026 को शिकायत पर टीम ने जांच की। 30 अप्रैल 2026 को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। चिकित्सीय प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन पर बीती शाम निलंबित किया गया है।