ललितपुर: विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विधान परिषद के इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत होने वाले मतदान को पूरी तरह सुचारू, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार बाजपेई ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया।