धार: आदर्श सड़क पर BJP नेता के भाई पर हुए हमले व फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
Dhar, Dhar | Nov 26, 2024 धार में भाजपा नेता के भाई राम नायक पर हुए हमले के षड्यंत्र में शामिल दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद ही शहर से फरार हो गए थे। गुजरात भागने की प्लानिंग के पहले घर पर सामान लेने आए थे, सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा लखन पिता बुददा सिंह व जितेंद्र पिता बुददासिंह को गिरफ्तार किया है।