धार: सीधी भर्ती आउटसोर्स से करने के विरोध में MP लघु वेतन कर्मचारी संघ 28 नवंबर को देगा ज्ञापन: धार जिलाध्यक्ष दंगलदास बैरागी
Dhar, Dhar | Nov 26, 2024 मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी जिला शाखा धार के अध्यक्ष दंगलदास बैरागी ने आज 26 नवंबर को शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सीधी भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से किए जाने संबंधी आदेश के विरोध में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार द्वारा दिनांक 28 नवंबर दोपहर 3 बजे धार में धार जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव महोदय के नाम ज्ञापन जाएगा।