बहोरीबंद: ग्राम विकास योद्धा समिति ने बहोरीबंद सीईओ को ज्ञापन सौंपा, सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर एफआईआर की मांग
कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपरा में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर मामला फिर गरमा गया है। ग्राम विकास योद्धा समितियों के पदाधिकारियों ने एसडीएम के नाम जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ अभिषेक कुमार को पांच सूत्रीय शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं