ऊन: शामली जिले के भैंसवाल गांव के जंगल में किसानों के नलकूपों पर हुई चोरी की वारदात में 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
शनिवार शाम 4:30 बजे गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल के जंगल में स्थित किसानों के नलकूपों पर 14 व 15 मार्च की दरमियानी रात में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी नदीम नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी से संबंधित 3 किलो 100 ग्राम तार बरामद हुआ है।