हसनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का ऑनलाइन शुभारंभ किया, हसनपुर में कार्यक्रम का आयोजन
अमरोहा के मंगरोला में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां प्रभारी मंत्री केपी मलिक, सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, डीएम नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत जनप्रतिनिधियों ने लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम स्थल पर 5000 से अधिक लोगों की मौजूदगी रही। एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले किसान भी बड़ी संख्या में पहुंचे और सरकार की सराहना की।